फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हिंदू कालेज बंद करने पर विश्वविद्यालय को एतराज

हिंदू कालेज बंद करने पर विश्वविद्यालय को एतराज

Wed, 10 Sep 2014 05:32 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Wed, 10 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कालेज में फोर्स के ठहराव पर कालेज में घोषित किए अवकाश पर विश्वविद्यालय ने एतराज जताया है। विश्वविद्यालय की ओर पत्र भेजकर छात्र हित में अवकाश नहीं किए जाने का निर्देश दिया है। जिसके बाद कालेज प्रशासन ने बुधवार से एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

ठाकुरद्वारा विधान सभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए आई फोर्स के ठहराव के लिए जिला प्रशासन ने हिंदू कालेज का अधिग्रहण किया है। वहां फोर्स भी ठहरा दी गई। जिसके चलते हिंदू कालेज प्रशासन ने नौ से 14 सितंबर तक हिंदू कालेज बंद करने का निर्णय लिया था। मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने कालेज बंद करने के निर्णय को संज्ञान में लिया। इसके साथ ही रजिस्ट्रार ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित नहीं किए जाने के निर्देश दिए। प्राचार्य डा. एचआर सिंह ने उनसे बात भी कि कालेज में फोर्स के ठहराव के कारण विद्यार्थियों का प्रवेश संभव नहीं है। किसी अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए कालेज बंद रखने का निर्णय लिया था। लेकिन रजिस्ट्रार ने हर हाल में कालेज में शिक्षण कार्य को छोड़कर दूसरे कार्य करने के लिए कहा। डा. एचआर सिंह ने बताया कि कालेज में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। लेकिन दस सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया चालू रहेगी। एमए प्रथम वर्ष में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed