फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जिला अस्पताल में कांवड़ियों का हंगामा

जिला अस्पताल में कांवड़ियों का हंगामा

Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बरेली जा रही कांवड़ियों से भरी एक पिकअप गाड़ी बिजनौर के नजीबाबाद के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में छह शिवभक्त घायल हो गए। तत्काल उन्हें मुरादाबाद के जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा कर दिया। स्टाफ से हाथापाई भी की। काफी देर बाद पुलिस प्रशासन के अफसरों ने पहुंचकर उन्हें शांत किया।
बरेली के किला थाना अंतर्गत मिर्ची टोला के रहने वाले कांवड़िये राजू कश्यप, रमेश, संजय, नीरज, पंकज, कमल, सौरभ, गोपाल आदि दो पिकअप गाड़ियों से शुक्रवार को गंगा जल लेने हरिद्वार गए थे। रविवार सुबह लौट रहे थे। दोनों गाड़ियां आगे पीछे चल रही थीं। नजीबाबाद के पास आगे चल रही गाड़ी के चालक को अचानक नींद का झोंका आया और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे से चीखपुकार मच गई। पीछे वाली गाड़ी में सवार कांवड़ियों ने सभी को निकाला और तुरंत सभी घायलों को मुरादाबाद भेजा। इधर, जिला अस्पताल में डाक्टरों ने सभी को भर्ती कर लिया। राजू और रमेश को काफी चोट आई थी। डाक्टरों ने उन्हें ऊपरी मंजिल पर वार्ड में भर्ती कर दिया। इसके बाद कोई देखने नहीं पहुंचा। एक घंटे बाद बाकी कांवड़ियों ने एक्सरे कराने के लिए कहा तो डाक्टर ने रविवार के अवकाश की बात कहकर इंकार कर दिया। इस पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। स्टाफ से हाथापाई भी की। हंगामा देख डाक्टर मौके से चले गए। सूचना पर एसीएम पहुंचे और किसी तरह कांवड़ियों को शांत करके एक्सरे कराया। उधर, सूचना पाकर बरेली से परिवार वाले भी मुरादाबाद पहुंचे।
विज्ञापन

--
रविवार को सीएमएस की अनुमति जरूरी
इमरजेंसी के डाक्टर तरुण यादव ने बताया कि रविवार को अवकाश के चलते एक्सरे मशीन चालू नहीं होती। एक्सरे कराने के लिए सीएमएस की अनुमति की जरूरत होती है। कांवड़ियों से यही कहा गया था। लेकिन वह हंगामा करने लगे। इलाज में किसी तरह की लापरवाही का सवाल नहीं उठता। सभी को पहले इमरजेंसी में भर्ती किया गया। बाद में वार्ड में शिफ्ट किया गया। स्टाफ ने सभी की ड्रेसिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed