फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ग्यारह दिन बाद राजेंद्र सिंह को आया होश

ग्यारह दिन बाद राजेंद्र सिंह को आया होश

Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सात नंबर बेड पर भर्ती राजेंद्र सिंह को 11 दिन बाद होश आया है। अज्ञात में अस्पताल में भर्ती कराए गए राजेंद्र सिंह के सिर और शरीर पर तमाम चोट है जिसकी वजह से वह बेहोश थे। शनिवार को होश में आने पर वह महज अपना नाम, पता और दो पुत्रों के नाम ही बता सके। इस मामले में सबसे मार्मिक पहलू यह है कि पिछले 11 दिन से वह जिंदगी मौत से जूझते रहे लेकिन उनके घर परिवार को इसकी जानकारी तक नहीं है। परिजन उनकी तलाश न जाने कहां कहां कर रहे होंगे।

23 मई को बुरी तरह घायलावस्था में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अज्ञात में भर्ती हुए राजेंद्र सिंह को शनिवार को होश आया। उन्होंने बताया कि वह कठेरिया की मिलक मैनाठेर के निवासी हैं। उनके तीन पुत्र हैं जिनमें से दो पुत्र रवि और अंकित का नाम ही वह बता पाए। होश में वह भले ही आ गए हैं लेकिन अभी भी बोलने में उन्हें बेहद परेशानी है और टूटे फूटे शब्दों में वह अपना नाम और पता अस्पताल के स्टाफ को बता पाए। पिछले ग्यारह दिन से उनकी देखभाल करने वाला अस्पताल का स्टाफ राजेंद्र सिंह के होश में आने पर खुश नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed