{"_id":"46-21834","slug":"Moradabad-21834-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक कचरे के साथ एक गिरफ्तार, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रानिक कचरे के साथ एक गिरफ्तार, हंगामा
Moradabad
Updated Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इलेक्ट्रानिक कचरा ले जा रहे एक युवक को नागफनी पुलिस ने हाजी नेक की मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया। युवक के पकड़े जाने के बाद उसके परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा काटा। पुलिस पर दबाव बनाने की भी कोशिश की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाजी नेक की मस्जिद के पास छापा मारा। जहां एक रिक्शे पर चार बोरे भरकर इलेक्ट्रानिक कचरा ले जा रहे रईस को गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना पर इलाके से काफी भीड़ मौके पर पहुंची। भोजपुर की एक महिला नेत्री ने भी थाने पहुंचकर हंगामा काटा। ऊंचे संबंधों का हवाला देकर उसे छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस नहीं मानी। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के दूसरे साथियों की तलाश कर रही है।
--