{"_id":"46-21665","slug":"Moradabad-21665-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घर में धमाका, कांठ रोड की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घर में धमाका, कांठ रोड की बत्ती गुल
Moradabad
Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड के 220 केवी सब स्टेशन में रविवार रात ट्रांसफार्मर की सीटी फुंकने से कांठ रोड, पीलीकोठी समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। धमाके के साथ सीटी फुंकने से अफरातफरी भी मच गई। देर रात तक अधिकारी इस फाल्ट को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे।
बिजली घर में पीलीकोठी से लेकर कांठ रोड की लाइन पर लगे ट्रांसफार्मर में रविवार रात अचानक चिंगारी निकलने लगी। कर्मचारी जब तक उधर दौड़े, तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और धुआं निकलने लगा। इसके बाद कर्मचारियों को सीटी फुंकने का पता लगा। अचानक सीटी फुंकने से पूरी लाइन बंद हो गई। कांठ रोड की तमाम कालोनियों में अंधेरा छा गया। सूचना पर अधिकारी पहुंचे, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी फाल्ट ठीक नहीं हो पा रहा था। हालांकि अधिकारियों ने दूसरे ट्रांसफार्मरों के जरिए आपूर्ति ठीक करने की बात कही।
विज्ञापन
--