फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हीट स्ट्रोक से बिगड़ रही लोगों की तबीयत

हीट स्ट्रोक से बिगड़ रही लोगों की तबीयत

Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। गर्मी के तेवर जानलेवा हो गए। पारा जिस तेजी से बढ़ रहा है, लू, तपिश और उमस बढ़ती जा रही है। रविवार को भीषण गर्मी के चलते जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन देर हो चुकी थी। वहीं, हीट स्ट्रोक से कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई। घटनाओं से मृतकों के परिजनों का बुरा हाल है।
पारा इन दिनों 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। रविवार दोपहर बाद तो ऐसा लगा मानो आसमान से आग बरस रही हो। कटघर पचपेड़ा के रहने वाले शिराज (30) पुत्र मुमताज किसी काम से बुधबाजार आए थे। पैदल वह इंपीरियल तिराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुंवर सिनेमा के पास अचानक वह गश खाकर गिर पड़े। लोगों ने संभाला, पानी पिलाया, लेकिन हालत नहीं सुधरी। तब उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। लेकिन यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर छजलैट के गांव भीकनपुर में मोची का काम करने वाले महिपाल सिंह (45) छजलैट तिराहे पर अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही महिपाल की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने मौत की वजह गर्मी को ही बताया। कस्बे के रम्पुरा गांव में भी किसान हरपाल सिंह (65) छजलैट तिराहे से घर पहुंचे। परिजनों को घबराहट होने की बात बताई। खाना खाकर आराम करने लगे। इसी दौरान तबीयत खराब हो गई और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed