{"_id":"46-20064","slug":"Moradabad-20064-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल कांठ रोड में रहेगा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल कांठ रोड में रहेगा बिजली संकट
Moradabad
Updated Sun, 17 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रविवार और सोमवार को कांठ रोड निवासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। कांठ रोड स्थित 132 केवी उपकेंद्र में होने वाले मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह 23 एवं 24 मार्च को भी सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी।
अधिशाषी अभियंता विद्युत दीपक अग्रवाल ने बताया कि सब स्टेशन कांठ रोड में ट्रांसफार्मर एवं स्विच यार्ड में मरम्मतीकरण का काम होना है। दो चरणों में यह काम होगा। पहले चरण में 17, 18 मार्च को काम कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से काम के दौरान विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने पर सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस मरम्मत कार्य से ट्रांसफार्मर और स्विच यार्ड बेहतर ढंग से काम करने लगेगा जिससे भविष्य में उपकेंद्र में तकनीकी समस्याएं कम होगी और बेहतर आपूर्ति जनता को मिल सकेगी।