{"_id":"46-19431","slug":"Moradabad-19431-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमद ब्रास में आग, लाखों का माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमद ब्रास में आग, लाखों का माल राख
Moradabad
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद की अहमद ब्रास एक्सपोर्ट फर्म में शुक्रवार तड़के अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। लेकिन तब तक किसी प्रकार फर्म के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
अहमद ब्रास के मालिक तसलीम अहमद इन दिनों नोएडा में आयोजित एक्सपो में शिरकत कर रहे हैं। शुक्रवार शाम कर्मचारी फर्म का गेट बंदकर चले गए। दो कर्मचारी देखभाल के लिए वहां रुके। सुबह अचानक फर्म के पीछे रखे गत्तों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते गोदाम का माल भी जलने लगा। इसी बीच कर्मचारियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन जब तक गाड़ियां पहुंचीं, लोगों ने खुद ही पानी डालकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। एसओ गलशहीद ने बताया कि फर्म मालिक की ओर से अब तक नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है। वह कहीं बाहर गए हैं। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
--