फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तोगड़िया के खिलाफ मुकदमे पर भड़का विहिप

तोगड़िया के खिलाफ मुकदमे पर भड़का विहिप

Sat, 16 Feb 2013 05:32 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sat, 16 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


मुरादाबाद। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्य प्रमुख डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के खिलाफ महाराष्ट्र में मुकदमा दर्ज होने पर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विहिप कार्यकर्ताआें ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा और चेतावनी दी कि सरकार ने प्रवीण भाई तोगड़िया की गिरफ्तारी का दुस्साहस किया तो नतीजे गंभीर होंगे।

विहिप कार्यकर्ता शुक्रवार को दोपहर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और महाराष्ट्र सरकार व मुंबई पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज होने से नाराज विहिप कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में विहिप ने कहा है कि केंद्र सरकार मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति पर चलकर देशभक्तों का अपमान और दमन कर रही है। आतंकवादियों के नाम श्रीमान और जी लगाकर लिए जा रहे हैं जबकि प्रवीण भाई तोगड़िया जैसे देशभक्तों के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखकर सच का गला घोंटने की कोशिश की जा रही है। लेकिन विहिप इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यदि महाराष्ट्र सरकार ने डा. तोगड़िया को गिरफ्तार करने का दुस्साहस किया तो विहिप सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed