{"_id":"46-17638","slug":"Moradabad-17638-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई देशों में पोंटी के नुमाइंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई देशों में पोंटी के नुमाइंदे
Moradabad
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पोंटी चड्ढा का कारोबार कई देशों में था। अमेरिका, इंग्लैंड और दुबई समेत कई देशों में इस कारोबार को संभालने के लिए नुमाइंदे तैनात किए गए थे। सिविल लाइंस इलाके के एक परिवार को दुबई में शिफ्ट कर दिया गया था। आज यही शख्स दुबई में पोंटी के कारोबार को देखता है। दूसरे मुल्कों में जो पोंटी के प्रतिनिधि हैं वह ही तय करते हैं किस कारोबार में पैसा लगाया जाए। यह लोग पोंटी तो बताते थे और पोंटी उसी तरह से पैसा लगाते थे।