{"_id":"46-17550","slug":"Moradabad-17550-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे की सूचना पर दौड़ा प्रशासनिक अमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जे की सूचना पर दौड़ा प्रशासनिक अमला
Moradabad
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला पंचायत की जमीन पर कब्जे की सूचना पर प्रशासनिक अमला दौड़ता रहा। हालांकि मौके पर कोई गतिविधि होती नहीं मिली। जमीन पर जेसीबी चलाई गई। अभी यह तय होना बाकी है कि जमीन जिला पंचायत की है या नहीं।
जिला पंचायत अध्यक्ष गुलनाज अकबर ने सीडीओ मासूम अली सरवर को आरटीओ आफिस के पास भूमाफियाओं के भूमि पर कब्जा करने की सूचना दी। उन्होंने जमीन जिला पंचायत की होने की जानकारी दी थी। सीडीओ ने अपर मुख्य अधिकारी फरहत अली को मौके पर जाकर जांच करने आदेश दिए। फरहत अली टीम के साथ मौके पर पहुंचे तब तक कब्जे का प्रयास कर रहे लोग भाग चुके थे। हालांकि वहां जेसीबी आदि चलाई गई थी। सीडीओ मासूम अली सरवर ने बताया कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि जमीन जिला पंचायत की है या नहीं। जिसकी जांच नजारत विभाग को दी गई है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन