फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रत्याशी चयन पर छात्र संगठन फिलहाल चुप

प्रत्याशी चयन पर छात्र संगठन फिलहाल चुप

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। छात्र संघ चुनाव की घोषणा के साथ ही छात्र संगठनों के सामने चुनौती आ गई है। नामांकन के लिए लगभग एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। लेकिन अभी तक उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। उम्मीदवार अधिक होने से किसी एक को चुनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
चुनाव को लेकर छात्र नेता रात दिन एक किए हुए हैं। लेकिन अभी वे सिर्फ संभावित प्रत्याशी के तौर पर ही अपना प्रचार कर रहे हैं। 23 नवंबर को नामांकन किया जाना है। उससे पहले प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने हैं। सभी कालेजों में मुख्य मुकाबला एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा के बीच माना जा रहा है। हालांकि छात्र सभा की ओर से केजीके और हिंदू कालेज से प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। लेकिन अभी हिंदू कालेज की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिस तरह का माहौल बन रहा है उससे लगने लगा है कि छात्र संघ में भी महापौर चुनाव की स्थिति बनने जा रही है। जिसमें समाजवादी छात्र सभा के बैनर से कई छात्र नेताओं के मैदान में उतरने की संभावना है। हिंदू कालेज से अध्यक्ष पद के लिए मुख्य रूप से तीन प्रत्याशी जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। जिसमें पंकज चौधरी घोषित प्रत्याशी के तौर पर प्रचार में जुटे हैं। वहीं, अर्जुन चौधरी और शब्बन खान भी अपने को दावेदार बता रहे हैं। इसके अलावा एबीवीपी से गजेंद्र चौधरी का नाम है। केजीके कालेज में भी छात्र सभा से दुष्यंत यादव का नाम घोषित हो चुका है। एबीवीपी से दीपक चौहान संभावित प्रत्याशी हैं। अभी एमएच कालेज में किसी भी संगठन प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन


एमएच से छात्रा लड़ सकती है चुनाव
एमएच कालेज से एबीवीपी छात्रों को चुनाव में उतार सकता है। एबीवीपी की ओर से अंजलि चौहान को उम्मीदवार माना जा रहा है। वहीं परिषद के पदाधिकारी भी अंजलि को चुनाव लड़ाने के पक्ष में हैं। वहीं समाजवादी छात्र सभा कालेज से मुसलिम प्रत्याशी को उतारने जा रही है। गोकुलदास में भी सीट मुसलिम छात्रा ही चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed