{"_id":"46-17394","slug":"Moradabad-17394-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीतल कारोबारी के यहां शटर तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीतल कारोबारी के यहां शटर तोड़कर चोरी
Moradabad
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा के एक पीतल कारोबारी के कारखाने का शटर तोड़कर चोरों ने करीब एक लाख का माल पार कर दिया। चोर कारखाने में रखा इन्वर्टर और दो बैटरी भी ले गए। ऊपरी मंजिल पर रह रहे कारोबारी को इसकी जानकारी सुबह हुई, जब उनके फुफेरे भाई टहलने के लिए घर से बाहर निकले। सूचना पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।
पीतल कारोबारी अफसर हुसैन का मुगलपुरा के तबाकियान मोहल्ले में आरके चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल है। ऊपर वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसी घर में उनके भाई इकबाल हुसैन और इश्तियाक हुसैन का भी परिवार रहता है। मकान के आगे की तरफ उन्होंने अपने बेटे अदनान को पीतल का कारखाना खुलवाया था। शनिवार रात करीब 10 बजे कारखाना बंद करके परिवार ऊपरी मंजिल पर चला गया। रात किसी समय चोरों ने शटर तोड़कर अंदर रखा पीतल का बना हुआ काफी सामान, इन्वर्टर और दो बैटरी गायब कर दी।
विज्ञापन
घर के अंदर रहने वाले फुफेरे भाई निजामुद्दीन मार्निंग वाक पर निकले तो उन्होंने शटर खुला देखा। तत्काल अफसर को सूचना दी। इसके बाद मोहल्ले में भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस आई। अदनान ने बताया कि चोर करीब एक लाख का पीतल का सामान ले गए। पुलिस ने आसपास रहने वालों से भी जानकारी ली, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
--
बुद्धिविहार में हजारों की चोरी
मुरादाबाद। बुद्धिविहार में किचन एंड इंटीरियर्स डेकोरेशन के शोरूम का ताला तोड़कर बदमाशों ने हजारों का सामान चुरा लिया। सुबह शो रूम खोलने पहुंचे मालिक को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मालिक कुलदीप सिंह का बुद्धिविहार में कुंदन पेट्रोल पंप के पीछे के इंटरनेशनल नाम से शोरूम है। शनिवार रात उन्होंने करीब 10 बजे दुकान बंद की थी। सुबह लौटे तो शटर का ताला टूटा देखा। अंदर से इन्वर्टर, बैटरी आदि सामान गायब था। कुलदीप ने बताया कि दो माह पहले भी चोरों ने शटर तोड़कर हजारों का माल चोरी कर लिया था।