{"_id":"15145","slug":"Moradabad-15145-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशनगर चौराहे पर युवती से पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाशनगर चौराहे पर युवती से पर्स लूटा
Moradabad
Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने प्रकाशनगर चौराहे पर युवती का पर्स लूट लिया। वारदात के वक्त युवती अपनी मां के साथ बाजार से लौट रही थी। लूट के बाद चौराहे पर भीड़ एकत्रित हो गई। पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी भी पहुंचे लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला। बाद में मां-बेटी चुपचाप घर लौट गए।
प्रकाशनगर चौराहा महिलाओं से लूट का नया प्वाइंट बनकर उभरा है। चौराहे पर लगातार पिकेट ड्यूटी के बावजूद लगातार बदमाश महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। पुलिस वारदातों का खुलासा तो दूर उनको दर्ज तक नहीं करती है। ऐसी ही एक और वारदात बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे हुई। एक युवती अपनी मां के साथ बाजार से लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रकाश नगर चौराहे पर मां-बेटी रिक्शे से उतरी। रिक्शे से उतरने के बाद दोनों रामलीला ग्राउंड की ओर चलने के लिए मुड़ी। इसी बीच कपूर कंपनी की ओर से हंक बाइक पर आए दो लुटेरों ने युवती के हाथ पर झपट्टा मारा और पर्स छीन लिया। पर्स छीनते के साथ ही बाइक सवार चौधरी चरण सिंह चौक की ओर फरार हो गए। बताया जाता है कि पर्स में दस हजार की नगदी थी। लूट की घटना को चौराहे पर मौजूद दर्जनों लोगों ने देखा लेकिन चौराहे पर मानसरोवर की ओर बैठे पिकेट पुलिसकर्मियों की नजर नहीं पड़ी। लोगों ने पुलिसकर्मियों को बताया तो वे मौके पर पहुंचे। डरी सहमी मां-बेटी चुपचाप घरों को लौट गई।
विज्ञापन
---
गुलाबबाड़ी में महिला का कुंडल खींचा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। बुधवार को स्वतंत्रता दिवस का दिन एक महिला पर भारी पड़ा। बाइक सवार बदमाशों ने गुलाबबाड़ी चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक महिला के कान पर झपट्टा मार उसका कुंडल खींच लिया। गुलाबबाड़ी की रहने वाली सुशीला देवी पत्नी जगराम सिंह बुधवार को शाम करीब सात बजे सब्जी लेने मंडी आई थी। लौटते वक्त गुलाबबाड़ी की ओर से आए बाइक सवारों ने उनके दाएं कान पर झपट्टा मार कुंडल खींच लिया। कुंडल खींचने से महिला का कान लहूलुहान हो गया। लुटेरे मुख्य मार्ग की ओर फरार हो गए। सरेशाम चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने चौकी पर सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने महिला से बातचीत की। महिला ने थाने पहुंचकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
---
पर्स छीनने के प्रयास में किशोर धरा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कंपनी बाग पर बृहस्पतिवार को दोपहर एक महिला से पर्स छीनने का प्रयास करते एक किशोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
आवास विकास निवासी शर्मिष्ठा त्यागी दोपहर करीब दो बजे कंपनी बाग के पास फल खरीद रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच एक किशोर ने आकर उनके पर्स पर झपट्टा मारा लेकिन प्रयास सफल नहीं हो सका। इसके बाद किशोर ने भागने का प्रयास किया लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। एकत्रित लोगों ने उसे जमकर पीटा। इसी बीच किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया लेकिन उसकी हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोर ने खुद को भोपाल का रहने वाला बताया है। उसका कहना है कि इन दिनों वह रेलवे स्टेशन के पास अपने परिजनों के साथ रह रहा है।