{"_id":"13464","slug":"Moradabad-13464-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Moradabad
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाकबड़ा। हाइवे पर पांच दिन पहले बाइक सवार दंपति को रोडवेज की बस ने लोधीपुर राजपूत गांव के पास कुचल दिया था। इस हादसे के बाद गम्भीर हालत में दंपति को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया था। मेरठ में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
डिडौली थाना क्षेत्र के भीकनपुर गांव निवासी आबिद हुसैन अपनी पत्नी खैरूलनिशा के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर सुसराल रतनपुर कलां गांव आ रहे थे। हाइवे पर लोधीपुर राजपूत गांव के पास पीछे से आती एक रोडवेज की बस ने बाइक को कुचल दिया। बाइक सवार दंपति इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। दोनों को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया था। बीती रात इलाज के दौरान खैरूलनिशा की मौत हो गई। पुलिस ने आज खैरूलनिशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खैरूलनिशा की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों गांवों में मातम का माहौल है।
विज्ञापन