फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   डायरी लिखने पर आ गई तलाक की नौबत

डायरी लिखने पर आ गई तलाक की नौबत

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। पत्नी के डायरी लिखने व फोन पर बातें करने की आदत ने घर में क्लेश पैदा कर दिया। मामला घर की चौखट से निकलकर महिला थाने तक जा पहुंचा है। पत्नी का कहना है पति व ससुर अपने पैर दबाने को कहते हैं। पुलिस की पंचायत में दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया।
गुलाबबाड़ी की रहने वाली एक युवती का निकाह रामपुर तिराहे के युवक से नवंबर 2010 में हुआ था। दोनों ही इंटर तक पढ़े लिखे हैं। युवती को डायरी लिखने का शौक है। सुबह से लेकर शाम तक की दिनचर्या वह अपनी डायरी में लिखती है। निकाह के बाद परिवार में जो कुछ होता वह अपनी डायरी में लिखती। इससे युवक को अपनी पत्नी का ये शौक अखरने लगा। उसने आपत्ति की लेकिन पत्नी नहीं मानी। दोनों में मनमुटाव के बाद युवती अपने मायके आकर रहने लगी। कई बार बिरादरी की पंचायत हुई लेकिन मामला सुलटने के बाद आरोप-प्रत्यारोप में उलझता चला गया। बताया जाता है इसी बीच युवती ने एक बार आत्महत्या का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

अब उसने शनिवार को महिला थाने में शिकायत की तो पुलिस ने दोनों पक्षों को तलब किया। एसओ ने दोनों को बैठाया तो दोनों एक-दूसरे की सुनने को ही तैयार नहीं थे। पति का आरोप है उसकी पत्नी डायरी लिखती है और रात में मोबाइल पर बातें करती हैं जबकि पत्नी का आरोप था पति व ससुर उससे पैर दबाने को कहते हैं। मना करने पर मारपीट तक की जाती है। एसओ का कहना है अभी दोनों पक्षों को फिर से बातचीत के लिए बुलाया गया। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed