{"_id":"5bae9626867a557ff47debf9","slug":"91538168358-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयले की भट्ठियों को गैस भट्ठी में बदलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयले की भट्ठियों को गैस भट्ठी में बदलें
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में शुक्रवार को डीएम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ ही बैठक में कोयला भट्ठियों को गैस भट्ठी में बदले का मामला भी उठा। डीएम ने इसके लिए कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
कलक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड को शहर की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। शहर में 42 में से सिर्फ 31 फायर हाईड्रेंट्स सही हैं। खराब को तुरंत सही करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। प्रदूषण के मुद्दे पर डीएम ने बताया कि कोयले की भट्ठियों को गैस आधारित भट्ठियों में तब्दील करना होगा। बैठक में मुद्दा उठा कि बावन कोठी से गुलाब स्टूडियो तक दिल्ली रोड पर दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे हैं। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह कूड़े के ढेरों को उठवाएं। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग देशराज गौतम समेत विभिन्नि विभागों के अधिकारी और उद्यमी उपस्थित थे।