फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शासन अवैध कब्जो को लेकर गंभीर, लेकिन स्थानीय प्रशासन सुस्त

शासन अवैध कब्जो को लेकर गंभीर, लेकिन स्थानीय प्रशासन सुस्त

Thu, 12 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
शासन अवैध कब्जो को लेकर गंभीर, लेकिन स्थानीय प्रशासन सुस्त
चंदौसी। गांव फत्तेहपुर शमसोई में एक भू-मफिया ने 24 बीघा लावारिस जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि शासन अवैध कब्जों को लेकर गंभीर है। स्थानीय प्रशासन इस ओर से सुस्त है। यही कारण है कि सोमवार को जनपद आगमन पर सीएम योगी ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध कब्जों को लेकर गंभीरता दिखाई थी। इसीलिए वह लगातार अधिकारियों से अवैध कब्जों हटाए जाने पर जोर देेते आ रहे हैं। लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारी उनके आदेशों की हवा निकाल रहे है। ग्राम फत्तेहपुर शमसोई में दंपत्ति की मौत हो जाने के बाद उनकी जमीन कोई संतान न होने पर लावारिस हो गई थी। इस जमीन पर गांव के एक भू-माफिया की नजर पहले से ही थी। दंपत्ति की मौत के बाद भू-माफिया ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया। इस बारे में ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने कई बार लिखित रुप से जिलाधिकारी से इस बारे में शिकायत की और कहा कि जमीन का कोई उत्तराधिकारी नहीं है इसलिए जमीन को ग्राम समाज में शामिल किए जाए। इस बारे में जनपद बस्ती के भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने भी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। जनपद में समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अवैध कब्जों पर ढिलाई बरते जाने पर नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed