{"_id":"5b426aed4f1c1b78468b56cd","slug":"91531079405-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता वाले स्कूलों के पुन: संचालन पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता वाले स्कूलों के पुन: संचालन पर होगी कार्रवाई
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बगैर मान्यता वाले स्कूलों के पुन: संचालन पर होगी कार्रवाई
बिलारी। शिक्षा विभाग ने बिलारी क्षेत्र में बगैर मान्यता वाले स्कूलों का पुन: संचालन शुरू होने पर कार्रवाई करने का मन बना लिया है। याद रहे कि बीती एक अप्रैल से स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने के बाद डीएम और बीएसए के निर्देश पर बगैर मान्यता वाले संचालित स्कूल छांटे गए थे। बिलारी क्षेत्र में ऐसे 22 स्कूलों को चिन्हित किया था। जिनमें से कई को न्याय पंचायत समन्वयकों के माध्यम से बंद करा दिया गया था तथा कई स्कूलों के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। एबीएसए भुवन प्रकाश ने बताया कि बगैर मान्यता वाले जो 22 स्कूल चिन्हित कर लिए गए हैं यदि उनमें से किसी के पुन संचालित होने की सूचना मिलेगी तब पहले तो नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा और उसके बाद स्कूल संचालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।