{"_id":"5b4269254f1c1b10278b52c6","slug":"91531078949-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोमघर पहुंचे नूरपुर विधायक, जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोमघर पहुंचे नूरपुर विधायक, जोरदार स्वागत
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। रविवार को नूरपुर से सपा विधायक नईमुल हसन ने कुंदरकी विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान के डोमघर स्थित आवास पर पहुंचे। नईमुल ने कुंदरकी विधायक का चुनाव में सहयोग देने पर शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर नूरपुर विधायक का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
नईमुल हसन ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है जो वायदे जनता से किए थे वह पूरे नहीं किए गए। साथ ही केन्द्र सरकार जन अपेक्षाओं पर पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है वहीं प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान ने कहा कि जनता को अब सपा का शासनकाल याद आने लगा है जिसको नतीजा बिजनौर जिले की नूरपुर सीट के उप चुनाव में सामने आ चुका है। इस मौके पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, संजीव यादव, विकास चौधरी, साजिद खां, रियासत प्रधान, मौहम्मद फहीम, कारून पाशा, यूसुफ सैफी, जावेद सिद्दीकी, वसीम पाशा, मशकूर अहमद, अब्दुल पाशा आदि रहे।