फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अंजान की जान बचाने को अपनों संग किया रक्तदान

अंजान की जान बचाने को अपनों संग किया रक्तदान

Thu, 15 Jun 2017 02:36 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
अंजान की जान बचाने को अपनों संग किया रक्तदान
अंजान की जान बचाने को अपनों संग किया रक्तदान
विज्ञापन

- विश्व रक्तदाता दिवस पर शिविर में दिखा उत्साह जैसा माहौल
- पिता-पुत्र, पिता-पुत्री, पति पत्नी के साथ पहुंचे ब्लड डोनेट को
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
अमर फाउंडेशन की ओर से बुधवार को जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में लगाए गए रक्तदान शिविर में उत्सव जैसा माहौल रहा। शिविर में दिनभर रक्तादाताओं की भीड़ लगी रही। कोई बेटे के साथ रक्तदान करने पहुंचा तो कोई अपनी बेटी संग। पति पत्नी भी रक्तदान करने में पीछे नहीं रहे। वहीं ब्लड डोनेट के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रक्तदान करने में युवा ने बुजुर्गों के साथ बराबरी का हिस्सा लिया है।
रक्तदाताओं के उत्साह का आलम यह था कि नौ बजे के ब्लड कैंप में रक्तदाता साढ़े आठ बजे ही ब्लडबैंक पहुंच गए। डीएम जब तक शिविर का शुभारंभ करते तब तक तीन रक्तदाता रक्तदान कर चुके थे। इसके बाद दिनभर ब्लड डोनेट का सिलसिला चलता रहा। बौद्ध विहार निवासी विजय जैन अपने बेटे उदय जैन के साथ रक्तदान करने पहुंचे। विजय सात बार रक्तदान कर चुके हैं। जबकि बेटा उदय तीसरी बार खून देने पहुंचा था। भारत रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव पत्नी सरिता यादव के साथ दूसरों की मदद को रक्तदान किया। इसके अलावा देवेंद्र राणा पत्नी दीप्ती राणा और लक्ष्मण चंद्र पत्नी रश्मि के साथ रक्तदान करने जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


पापा संग रक्तदान करने पहुंची बेटियां
मुरादाबाद। शिविर में बेटियां अपने पापा संग रक्तदान करने पहुंची। कुछ रक्तदाताओं ने बेटा-बेटी दोनों के साथ रक्तदान किया। वेब सिटी निवासी अमिताभ अग्रवाल अपनी बेटी अपूर्वा अग्रवाल और बेटे उत्कर्ष अग्रवाल के साथ रक्तदान किया। कटघर निवासी राजीव व्यास बेटे पावन व्यास, बेटी तनुश्री व्यास और नितिन व्यास संग रक्तदान किया। वहीं व्यापारी नेता दीपक अग्रवाल तो अपनी दोनों बेटियों के साथ पहुुंचे। उनकी बेटी आंचल और भव्या अग्रवाल ने भी रक्तदान किया।वहीं तान्या पटवाल पिता मनमोहन गोस्वामी के साथ रक्तदान करने पहुंची। पिछली बार एज कम होने पर तान्य रक्तदान नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी अस्पताल का स्टाफ पहुंचा रक्तदान करने
मुरादाबाद। टीबी अस्पताल का स्टाफ भी रक्तदान करने पहुंचा। कर्मचारियों ने डीटीओ डा. डीके प्रेमी की अगुवाई में रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में डा. डीके प्रेमी, डा. मो. जावेद, जगदीश सिंह, अनुज शर्मा, विलेश कुमार, गौरव शर्मा, गौरव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed