{"_id":"6a00efe94b07e2833a09097a","slug":"90-days-time-was-sought-to-purchase-buses-but-buses-were-not-deployed-on-two-routes-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-898393-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बस खरीदने के लिए 90 दिन का मांगा समय, दो रूटों पर नहीं लगाई गई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बस खरीदने के लिए 90 दिन का मांगा समय, दो रूटों पर नहीं लगाई गई बसें
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री ग्राम योजना-2026 के तहत ग्रामीण रूटों पर बस लगाने के लिए आवेदकों ने मुरादाबाद डिपो के एआरएम से 90 दिन का समय मांगा है। आवेदकों ने 10 दिन पहले एआरएम को पत्र लिखा था। अभी तक आवेदकों को एआरएम की ओर से को जवाब नहीं मिला है।
आवेदकों का कहना है कि ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन करने के लिए 13 अप्रैल को रूट का आवंटन कर दिया गया। पहला रूट ठाकुरद्वारा ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत शरीफनगर, ठाकुरद्वारा, कमालपुरी, ढकिया, डिलारी, चगेंरी गक्खनपुर, मुस्तापुर, इस्लामनगर, मुरादाबाद, शरीफनगर है। दूसरा रूट डिलारी ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत डिलारी, फजलपुर, डिलारी इग्राह, कालाझंडा, कमालपुरी, ठाकुरद्वारा कमालपुरी डिलारी इस्लामनगर, मुरादाबाद फजलपुर है।
अनुबंधित बस मालिक अमित गुप्ता ने बताया कि नई बसें खरीदने व उसे बनवाने में 90 दिन का समय लगता है। समय की मांग को लेकर एआरएम मुरादाबाद को पत्र लिखा गया। लेकिन अभी तक बस खरीदने के लिए समय नहीं मिल पाया। इसलिए खरीद-फरोख्त संबंधी आगे की कार्यवाही रुकी हुई है।
विज्ञापन
00
वर्जन...
मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत ग्रामीण रूटों पर 28 अप्रैल से बसों को लगाने की अंतिम तिथि थी। किसी भी आवेदक ने न तो सिक्योरिटी फीस जमा की और न ही बस मुहैया कराई। आवेदकों की ओर से बस लगाने के लिए 90 दिन का समय मांगा गया है। इसे लिखकर मुख्यालय भेज दिया गया है। मुख्यालय से जैसे ही कोई आदेश जारी होता है आवेदकों को सूचित कर दिया जाएगा।-राजवती, एआरएम, मुरादाबाद