फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   8th class student murder Dispute over dancing on DJ in Moradabad

UP: आठवीं कक्षा के छात्र को बर्बरता से मारा... एक वर्ष पहले हुआ था इस बात को लेकर विवाद; अब किया कत्ल

Sat, 22 Nov 2025 03:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Nov 2025 03:28 PM IST
सार

मुरादाबाद में आठवीं कक्षा के छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
8th class student murder Dispute over dancing on DJ in Moradabad
सूरज की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना इलाके में आठवीं के छात्र सूरज (16) की डीजे पर डांस करने के विवाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुरादाबाद हाईवे जाम करने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उन्हें समझा कर शांत किया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ छात्र की हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के नगर के मोहल्ला वार्ड 22 निवासी रिंकू कश्यप ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सूरज  नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ता था। वह 20 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे फरीद नगर में अपनी मौसी बबली घर गया था। उस समय मौसी घर में नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बाद वह शाम को घर लौट रहा था लेकिन घर नहीं पहुंचा। रिंकू ने बताया कि इसी किसी ने फोन पर उसकी पत्नी सुनीता को बताया कि उसका बेटा सरकारी अस्पताल में गंभीर हालत में पड़ा हुआ है।

इलाज के दाैरान तोड़ा दम
इसकी जानकारी मिलने पर पत्नी सुनीता, उसके दोस्त नसीम अहमद, जावेद के सरकारी अस्पताल पहुंच गए यहां सूरज की गंभीर हालत देखते हुए उसे पहले काशीपुर के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिर उसे मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में ले गए वहां पर इलाज के दौरान रात करीब 11:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

शरीर पर भी चोटों के निशान
रिंकू का आरोप है कि उसके बेटे सूरज की हत्या गला दबाकर की गई है। उसके शरीर पर भी चोटों के निशान हैं। रिंकू ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले सूरज का मौसेरी बहन की शादी समारोह में फरीद नगर में गांव के कुछ युवकों से डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया था जिसमें गांव के प्रधान ने समझौता करा दिया था। लेकिन आरोपी युवक उसके बेटे रंजिश रखते थे। 

हाईवे पर लगाया जाम
इसी विवाद में उसकी हत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद सूरज का शव शुक्रवार की शाम करीब 4:00 घर पर पहुंचा तो परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।

रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि रिंकू की तहरी पर फरीदनगर निवासी कलुआ और उसके भाई शेर सिंह, इसी गांव के अर्जुन और दो अज्ञात लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed