फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आज होगा गोविंदनगर पुल का शिलान्यास

आज होगा गोविंदनगर पुल का शिलान्यास

Sat, 22 Sep 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
आज होगा गोविंदनगर पुल का शिलान्यास
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गोविंदनगर में क्रासिंग पर फ्लाईओवर की 40 साल पुरानी मांग पर लोगों का इंतजार अब खत्म होगा। महानगर की एक लाख की आबादी को मुख्य शहर से जोड़ने के लिए शनिवार को गोविंदनगर पुल की आधारशिला रखी जाएगी। शिलान्यास सांसद सर्वेश सिंह करेंगे। रेलवे और नगर निगम ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गोविंदनगर के लोगों को मुख्य शहर जाने के लिए फाटक और मानवरहित रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता था। ऐसे में सौ से ज्यादा लोग ट्रेनों से होने वाले हादसों में जान गवां चुके हैं। इसके बाद से लगातार यहां फ्लाईओवर की मांग की जा रही थी। इसके बाद रेलवे और नगर निगम में एफओबी के डिजाइन को लेकर काफी समय तक विवाद चलता रहा। इसका अंतिम डिजाइन अक्तूबर में स्वीकृत किया गया था। इसकी ऊंचाई 45.37 मीटर और चौड़ाई 3.6 मीटर और ढाल 139.20 मीटर होगा। इससे चढ़ाई काफी कम हो गई है। इससे पैदल यात्रियों और छोटे वाहनों को इस पर आवागमन में परेशानी नहीं होगी। पैदल और दो-पहिया वाहनों के साथ ही तिपहिया व हल्के चौपहिया वाहन भी धड़ल्ले से निकल सकेंगे। रेलवे ने छह करोड़ 38 लाख की लागत में से नगर निगम से पांच करोड़ 38 लाख 48542 रुपये की मांग की थी। नगर निगम को चार किस्तों में रेलवे को एफओबी की धनराशि की भुगतान करना है। इसकी पहली किस्त के रूप में 1.38 करोड़ का भुगतान एक सितंबर को कर दिया गया। अब इसका शिलान्यास शनिवार दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन


गोविंदनगर पुल से क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत थी। इसका शिलान्यास होने से एक लाख से ज्यादा लोगों को सुविधा मिलेगी। सांसद सर्वेश सिंह, रामपुर सांसद नेपाल सिंह, शहर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू, डीआरएम अजय कुमार सिंघल और नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिमा भारद्वाज, पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed