{"_id":"5b9eb19d867a557eb20623e5","slug":"81537126813-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर के जेल से रिहा होने पर भीमआर्मी ने खुशी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर के जेल से रिहा होने पर भीमआर्मी ने खुशी जताई
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। नगर के डा. आंबेडकर पार्क में रविवार की दोपहर माता सावित्रीबाई फुले महिला ब्रिगेड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर के जेल से रिहा होने पर खुशी जताई गई।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में पहुंचे महिला ब्रिगेड और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खुशी जताई। बाद में कार्यकर्ताओं ने बिलारी पहुुंचे भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष रविराज उर्फ लंकेश और मुरादाबाद जिलाध्यक्ष विजय कुमार पुष्कर का जोरदार स्वागत किया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विजय पुष्कर, सतीश गौतम, अर्पित सागर, सत्यवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, जंग सिंह, राहुल कुमार आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता सतीश कुमार गौतम और संचालन दीपसागर ने किया।