फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रेनों के लेट होने से घट रहे मुसाफिर

ट्रेनों के लेट होने से घट रहे मुसाफिर

Sat, 15 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के लेट होने से घट रहे मुसाफिर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच मुरादाबाद में मुसाफिरों की संख्या लगातार घटती जा रही है। ट्रेनों के विलंब से चलने और लोकल गाड़ियाें का लगातार रद्द किया जाना यात्रियों की संख्या में कमी होना बताया जा रहा है। रेलवे के आंकड़े खुद इसकी गवाही दे रहे हैं कि पांच साल पहले तक मुरादाबाद से 25 हजार यात्री सफर करते थे। जिनकी संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। अब मुसाफिरों की संख्या औसतन पंद्रह हजार पहुंच गई है। यात्रियों की संख्या घटने से रेलवे की आय पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

मुसाफिरों की संख्या माह प्रतिदिन औसतन
17604 जून
15356 जुलाई
14802 अगस्त
12809 सितंबर


130 यात्री प्रतिदिन रद्द कराते हैं टिकट
ट्रेनों के लेट होने के चलते बड़ी संख्या में यात्री टिकट रद्द कराकर दूसरे वाहनों से अपनी दूरी तय कर रहे हैं। प्रति दिन औसतन 130 मुसाफिर अपने टिकट रद्द करा रहे हैं। रेलवे को रकम वापस करानी पड़ रही है। इससे पहले टिकट रद्द कराने का औसतन 75 था।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधाओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। लोगों के अपने निजी वाहन हो गए हैं। जिस कारण यात्रियों की संख्या में कुछ कमी आई है। रेलवे लगातार यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर ध्यान दे रहा है। ट्रैक मरम्मत की वजह से कुछ ट्रेनें रद्द की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार सिंघल, डीआरएम, मुरादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed