फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   समाधान दिवस में तीन बार समस्या का फर्जी निस्तारण करने की शिकायत डीएम से

समाधान दिवस में तीन बार समस्या का फर्जी निस्तारण करने की शिकायत डीएम से

Mon, 09 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में तीन बार समस्या का फर्जी निस्तारण करने की शिकायत डीएम से
ठाकुरद्वारा। संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या का तीन बार ज्ञापन देने पर भी समाधान नहीं हो सका। समस्या का फर्जी निस्तारण पोर्टल पर डाल दिया गया। शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए है। सुरजननगर चौकी क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना निवासी अर्जुन सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसने चकमार्ग से संबंधित शिकायत 15 मई, पांच जून, 19 जून को संपूर्ण समाधान दिवस मे दर्ज कराई। लेकिन उसका निस्तारण उसकी बिना सहमति से गलत तरीके से खानापूर्ति कर पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया। जबकि नियमानुसार समस्या का निस्तारण करते समय शिकायतकर्ता को भी जानकारी दी जानी चाहिए थी। उसने फर्जी निस्तारण पर असंतोष जताते हुए सही निस्तारण की मांग की। जिस पर डीएम ने तहसीलदार को सही जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed