फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जच्चा बच्चा के लिए फरिश्ते बनकर पहुंचे वर्दीधारी

जच्चा बच्चा के लिए फरिश्ते बनकर पहुंचे वर्दीधारी

Thu, 31 May 2018 02:03 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
जच्चा बच्चा के लिए फरिश्ते बनकर पहुंचे वर्दीधारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र में डबल फाटक पुल के नीचे बुधवार तड़के दर्द से तड़प रही गर्भवती के लिए वर्दीधारी फरिश्ते बनकर पहंच गए। पुलिस कर्मियों ने राह चलती महिलाओं की मदद से गर्भवती का प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा और बच्चे को कपड़े में लपेट कर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। डाक्टरों का कहना है कि जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं।

बुधवार तड़के करीब तीन बजे लखनऊ कंट्रोल रूम में सूचना पहुंची कि कटघर क्षेत्र में डबल फाटक पुल के नीचे एक महिला अपने बच्चे को मार रही है। जिससे हड़कंप मच गया। यूपी डायल 100 के लखनऊ कंट्रोल रूम से कॉल डायवर्ट कर पीआरवी 0236 को पहुंची। गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मी राम कुमार शर्मा, लोकेश और विपिन कुमार कॉल डिस्कनेक्ट होने से पहले ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुल के नीचे जाकर देख तो एक महिला दर्द से तड़प रही थी। महिला उस वक्ता ज्यादा कुछ नहीं बोल पाई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने राह चलती दो महिलाओं को रोक लिया और उनकी मदद से दर्द से तड़प रही गर्भवती का प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने इन महिलाओं की मदद से जच्चा और बच्चे को कपड़े में लपेट कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया। यहां होश आने पर महिला ने अपना नाम सोफिया बताया। सोफिया का कहना है कि वह बाराबंकी की रहने वाली है। एक साल पहले सिरसी गांव निवासी मनोज बाराबंकी में मजदूरी करने गया था। वहां उससे मनोज ने शादी कर ली थी। मनोज उसे अपने साथ यहां ले आया था। मंगलवार रात उसे प्रसव पीड़ा होने पर पति और उसके परिवार की महिलाएं मुरादाबाद लेकर आई थीं। इसके बाद उसे पुल के नीचे बैठा दिया और बाकी लोग कहीं चले गए। पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल ने बताया कि यूपी डायल 100 पर सूचना आई थी। पुलिस कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जच्चा बच्चे की जान बचाई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed