{"_id":"594046874f1c1bfe0a8b47a0","slug":"81497384583-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के परिजनों को प्रदेश सरकार ने दिए छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के परिजनों को प्रदेश सरकार ने दिए छह लाख
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद के परिजनों को प्रदेश सरकार ने दिए छह लाख
- सांसद ने गांव में इंटर कालेज का प्रस्ताव भी भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
शहीद सुधीश के परिजनों को प्रदेश सरकार ने छह लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक मदद का फैसला किया है। सीएम के मुरादाबाद दौरे के वक्त सांसद सत्यपाल सैनी ने शहीद के परिजनों को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मिलवाया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने छह लाख रुपये की अतिरिक्त मदद मंजूर की है। सांसद गांव पहुंचकर शहीद के परिजनों को यह चेक सौंपेंगे। सांसद ने शहीद की स्मृति में गांव में एक इंटर कालेज बनाए जाने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को भेजा है।
संभल के गांव पनसुखा मिलक के सुधीश कुमार भारत - पाक सीमा पर राजौरी सेक्टर में शहीद हो गए थे। उस वक्त प्रदेश में सपा की सरकार थी। तभी से शहीद के परिजन लगातार प्रदेश सरकार पर शहीद की उपेक्षा का आरोप लगा रहे थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो परिजनों ने मुख्यमंत्री को गांव बुलाने की मांग करते हुए अनशन शुरू कर दिया था। पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद आए थे तो संभल सांसद सत्यपाल सैनी ने सर्किट हाउस में शहीद के परिजनों की उनसे मुलाकात कराई थी। सीएम ने शहीद के परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया था। परिजन गांव में शहीद की स्मृति में इंटर कालेज की भी मांग कर रहे थे, जिसे सीएम ने सांसद के सुपुर्द कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि इलाके में कालेज की जरूरत की बाबत सर्वे कराकर सांसद उन्हें रिपोर्ट देंगे। सांसद सत्यपाल सैनी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने शहीद सुधीश के परिजनों को छह लाख रुपये की मदद का चेक भेजा है, जिसे वह बुधवार को शहीद के घर जाकर उनके परिजनों को सौंपेंगे। सांसद ने बताया कि उन्हाेंने गांव में इंटर कालेज का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को भेज दिया है।