फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   80 percent consumer bill worng

80 फीसदी विद्युत उपभोक्ता गलत बिल, खराब मीटर मीटर से परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
80 percent consumer bill worng
मुरादाबाद। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान के लिए समाधान सप्ताह सोमवार से शुरू किया है। पहले दिन इसमें लगभग 300 समस्याएं प्राप्त हुईं, इनमें से 80 फीसदी शिकायतें गलत बिल और खराब मीटर से संबंधित रहीं।
विज्ञापन

कुछ मामलों में उपभोक्ता के पास लोड से बहुत अधिक बिल पहुंच गया। जबकि कई मामलों में मीटर रीडर हर माह खराब मीटर से रीडिंग लेकर उपभोक्ताओं को बिल दे रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी उनके मीटर नहीं बदले गए। अब उपभोक्ताओं को समाधान सप्ताह के जरिये निराकरण करने का आश्वासन दिया जा रहा है। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने शहर के पीटीसी, दौलतबाग और पीतलबस्ती बिजलीघर पर जाकर समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की जानकारी ली। अधिकांश उपभोक्ता गलत बिल और खराब मीटर की शिकायतें लेकर पहुंचे थे। वेबसाइट न खुलने के कारण तमाम लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं हो सका। विद्युत निगम के जेई और उपखंड अधिकारियों ने उनके प्रार्थना पत्र लेकर रख लिए और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed