{"_id":"662060921e05ba91830a2114","slug":"721-polling-stations-distributed-in-16-zones-and-135-sectors-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-383895-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 16 जोन और 135 सेक्टर में बांटे गए 721 मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 16 जोन और 135 सेक्टर में बांटे गए 721 मतदान केंद्र
विज्ञापन
मुरादाबाद। पहले चरण में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा चक्रव्यूह तैयार किया है। 721 मतदान केंद्रों को 16 जोन और 135 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें पैरामिलिट्री की 20 कंपनी, दो प्लाटून, पीएसी की आठ कंपनी और एक प्लाटून के अलावा सिविल पुलिस के जवान और होमगार्ड भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मुरादाबाद लोकसभा सीट में आने वाली चार विधानसभा मुरादाबाद शहर, मुरादाबाद देहात, कांठ और ठाकुरद्वारा में 721 मतदान केंद्र और 1728 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 206 अति संवेदनशील और 336 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं। सभी मतदान केंद्रों को 16 जोन और 138 सेक्टर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इनमें पैरा मिलिट्री फोर्स और पीएसी की 28 कंपनी और तीन प्लाटून लगाई गई हैं। इसके अलावा सिविल पुलिस के 63 इंस्पेक्टर, 809 सब इंस्पेक्टर, 4376 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल, 2790 होमगार्ड तैनात रहेंगे।
डीएम और एसएसपी ने फोर्स को किया ब्रीफ, बोले- पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराएं
डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीना ने बुधवार को पुलिस लाइन में फोर्स को ब्रीफ किया। डीएम ने सभी पुलिस अधिकारी, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सहजता और शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के आदेश दिए। एसएसपी हेमराज मीना ने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि मतदान शांतिपूर्ण कराएं। वह अपने हथियार किसी अंजान व्यक्ति को न सौंपें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चन्द, अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह, एसपी देहात संदीप कुमार मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।