फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्वयंसेवक तैयार करता है संघ: जगदीश

स्वयंसेवक तैयार करता है संघ: जगदीश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवक तैयार करता है संघ: जगदीश
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर मुरादाबाद का बुद्धि विहार फेज दो में उमंगोत्सव आयोजित हुआ। इसमें 89 बस्तियों की एक साथ शाखाएं लगाई गई। 1517 स्वयंसेवकों के बीच 89 ध्वजों के लहराने का विहंगम दृश्य
मुरादाबाद महानगर 17 नगरों एवं 94 बस्तियों में विभाजित है। मेरठ प्रांत के अंतर्गत सभी जिलों एवं महानगर में उमंगोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुरादाबाद महानगर का बुद्धि विहार में फेज दो माडर्न स्कूल के पास मैदान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 89 शाखाओं के स्वयंसेवक शामिल हुए। क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख जगदीश ने कहा कि संघ का मूल उद्देश्य भीड़ एकत्र करना नहीं बल्कि ऐसे संगठन का निर्माण करना है जो समाज और देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने को तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को लक्ष्य निर्धारित करने, समाज के प्रति दायित्व एवं सहायता के उद्देश्य से नियमित शाखाएं लगाई जाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो स्वयंसेवक प्रतिदिन शाखा में नहीं आ सकते हैं उन्हें भी संगठन की गतिविधियों से जोड़े रखने का प्रयास करना चाहिए। कई स्वयंसेवक समय अभाव के चलते शाखाओं में नहीं आ पाते हैं। संगठन की जिम्मेदारी है कि उनकी सक्रियता बढ़ाए और उन्हें साप्ताहिक शाखाओं में जोड़ें। उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि त्याग एवं समर्पण से राष्ट्रहित में सामाजिक समरसता के लिए कार्य करें और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाएं। शाखाओं में महावीर नगर की मोहन बस्ती एवं रतनपुर बस्ती को संख्या के आधार पर प्रथम और द्वितीय पुरस्कार मिला। मोहन बस्ती से 78 और रतनपुर बस्ती से 72 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभाग संयोजक ओम प्रकाश शास्त्री, महानगर संघ चालक डा. विनीत गुप्ता, कार्यवाहक सुरेंद्र पाल सिंह, विभाग व्यवस्थापक प्रमुख संदीप सिंघल, नागेंद्र सिंह, अतुल कुमार, डा. महेंद्र कुमार, विकास गोयल, विवेक गुप्ता, मोहन प्रकाश, प्रकाश वैष्णव, रघुराज सिंह, कवीश राणा और दिनेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed