फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्कूल समय बदलते ही फिर शुरू हुई ठंड

स्कूल समय बदलते ही फिर शुरू हुई ठंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
स्कूल समय बदलते ही फिर शुरू हुई ठंड
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक एवं माध्यमिक स्कूलों की सोमवार से समय सारणी बदल गई है। स्कूलों का संचालन अब सुबह दस बजे के बजाए नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। जिलाधिकारी के आदेश पर बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने समय सारणी में बदलाव के आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रिकार्ड हिमपात होने से रविवार अपराह्न बाद मैदानी इलाकों में भी मौसम ने करवट बदली है। बच्चों को ठिठुरन के बीच स्कूल जाना पड़ेगा।

स्कूलों का संचालन शैक्षिक कलेंडर से होता है। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक शीतकालीन सत्र चलता है। इसमें सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूलों का संचालित होता है। सत्र के बीच ठंड अधिक होने पर जिला प्रशासन स्कूलों की समय सारणी बदलता है। जनवरी शुरुआत से कड़ाके की ठंड शुरू होने से जिलाधिकारी ने पहली जनवरी से स्कूलों की समय सारणी बदल दी। स्कूलों का संचालन सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया। इससे बच्चों को ठंड से राहत जरूर मिली, लेकिन पढ़ाई का एक घंटा कम हो गया। फरवरी माह में परीक्षाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने बेसिक एवं माध्यमिक स्कूलों की समय सारणी सुबह नौ बजे से करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि सोमवार से स्कूल सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे। प्रशासन के आदेश जारी होते ही रविवार अपराह्न बाद पारा लुढ़कने से ठंड गढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed