फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गन्ना बकाया भुगतान की मांग को सड़कोंपर उतरेंगे किसान

गन्ना बकाया भुगतान की मांग को सड़कोंपर उतरेंगे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
गन्ना बकाया भुगतान की मांग को सड़कोंपर उतरेंगे किसान
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (असली) की किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
आंबेडकर पार्क में हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष कैलाश त्यागी ने कहा कि 31 जनवरी को संभल जिला कार्यालय में अनशन किया जाएगा। 27 जनवरी को मवाना मेरठ इंटर कालेज में महापंचायत होगी। एक फरवरी को बिलारी सोसायटी में पंचायत होगी और छह फरवरी को किसान भवन छजलैट में महापंचायत की जाएगी। 25 फरवरी को गन्ना सोसायटी सिंभावली हापुड़ में धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन के बाद भी बकाया भुगतान नहीं हुआ तो किसान सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बिजली विभाग के अफसरों द्वारा किसानों के उत्पीड़न पर भी चर्चा की। कहा कि 13 फरवरी को अधिशासी अभियंता कार्यालय पर किसान एकत्र होंगे और किसानों का उत्पीड़न करने वाले अफसरों के तबादले की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान चौधरी जय किरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप, वीरेश यादव, ऋषिपाल सिंह, समरपाल सिंह, पुपेंद्र यादव और यशपाल समेत कई यूनियन के कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed