फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कोहरे में ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, छात्र की मौत

कोहरे में ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
कोहरे में ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, छात्र की मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढ़ापांडे थानाक्षेत्र में मनकरा के पास गुरुवार सुबह कोहरे में ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बीएससी छात्र की मौत हो गई। हादसे के समय छात्र रामपुर कोचिंग को जा रहा था। इकलौते बेटे की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया।

मूंढ़ापांडे के कन्नर देव गांव के रहने वाले महीपाल सिंह रोजगार सेवक हैं। उनका इकलौता बेटा संतोष सिंह बीएससी का छात्र था। वह रामपुर के डिग्री कालेज में पढ़ता था। रोज की तरह गुरुवार को भी संतोष बाइक से रामपुर कोचिंग जा रहा था। मूंढ़ापांडे रनियाठेर लिंक मार्ग पर मनकरा के पास कोहरे में संतोष की बाइक में ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इस हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। वह छात्र को लेकर मूंढ़ापांडे अस्पताल पहुंचे। लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि संतोष जब एक साल का था, तब उसकी मां का देहांत हो गया था। उसे चाची जसोदा ने पाला था। छात्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed