{"_id":"5c253aeabdec2256e43d25ad","slug":"71545943786-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकोशेड पुल बंद होने से लोगों ने रात भर झेली दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकोशेड पुल बंद होने से लोगों ने रात भर झेली दुश्वारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
लोकोशेड पुल पर यातायात संचालन बंद होेने से लोगों ने खूब दुश्वारियां झेलीं। जिस कारण लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी। लोकोशेड पुल बंद होने से कपूर कंपनी पुल पर दुपहिया वाहनों का बोझ बढ़ गया। देर रात तक इस पुल से दोपहिया वाहन और लोग पैदल ही गुजरते रहे, जबकि चौपहिया व भारी वाहन लाकड़ी फाजलपुर और फव्वारा चौक पर ही रोक दिए गए थे। कांठ रोड से दिल्ली रोड की ओर जाने वाले वाहन रेलवे स्टेशन रोड से हनुमान मूर्ति तिराहे होते हुए पंडित नगला बाईपास पहुंचे। यहां से लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास से दिल्ली रोड पर रवाना किए गए। इसी मार्ग से वाहन वापसी हुए। रात भर लोगों ने भर परेशानियां झेलीं।
लोकोशेड पुल के बियरिंग खराब हो गए थे। जिन्हें बदलने के लिए रेलवे ने आठ घंटे का ब्लाक लिया। गुरुवार रात दस बजे से शुक्रवार सुबह छह बजे तक लोकोशेड पुल पर यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया था। गुरुवार रात रेलवे ने बियरिंग बदलने का कार्य शुरू कर दिया। जिस कारण यहां से यातायात बंद कर िदया गया। दुपहिया वाहन और पैदल जाने वाले लोग कपूर कंपनी पुल से गुजरे। जबकि चौपहिया वाहन व बड़े वाहन लाकड़ी फाजलपुर से पंडित नगला होते हुए शहर में प्रवेश कर पाए। पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि लोकोशेड पुल पर मरम्मत कार्य चला। जिस कारण रात दस बजे पुल पर यातायात बंद कर दिया गया था। वहां को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया।