फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   उड़ान छूटी तो अगली उड़ान के लिए देने होंगे 25 हजार

उड़ान छूटी तो अगली उड़ान के लिए देने होंगे 25 हजार

Mon, 09 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
उड़ान छूटी तो अगली उड़ान के लिए देने होंगे 25 हजार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हाजी अपने निर्धारित हवाई जहाज से नहीं जा सके तो अगली उड़ान के लिए 25 हजार रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया के एकाउंट में जमा करने होंगे। इसमें भी सीट मिलने पर ही अगली उड़ान से जा सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों के लिए गाइड लाइन जारी कर दी।
14 जुलाई से हज यात्रा शुरू हो रही है। 28 जुलाई तक यात्रा चलेगी। यात्रा के लिए 49 उड़ानें हैं। मुरादाबाद जिले से 2379 यात्रियों का हज के लिए चयन हुआ है। मुरादाबाद के यात्रियों का टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्य पूरा हो चुका है। 12 सेंटरों में टीकाकरण एवं प्रशिक्षण हुआ। टीकाकरण में यात्रियों को दिमागी बुखार के टीके लगाए और पोलियो की दवा पिलाई गई है। इस बार एन्फ्लुएंजा के टीके नहीं लग पाए हैं। हज कमेटी आफ इंडिया ने यात्रा शुरू होने से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाक्टर मकसूद अहमद खान के मुताबिक सभी यात्री अपने साथ मेडिकल हिस्ट्री एवं प्रशिक्षण की बुकलेट रखेंगे। जिसमें दिमागी बुखार एवं एन्फुएंजा टीका लगे होने का रिकार्ड होगा।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी के मुताबिक अगर जहाज की बुकिंग करने के बाद हाजी उड़ान में नहीं पहुंचता है तो अगली उड़ान के लिए 25 हजार रुपये हज कमेटी आफ इंडिया के खाते में कोर बैंकिंग से जमा करने होंगे। सीट भी तभी मिलेगी जब अगली उड़ान में जगह खाली होगी। उन्होंने कहा कि उड़ान की तारीख में बदलाव सिर्फ हाजी के नजदीकी रिश्तेदार की आकस्मिक मौत या हाजी के साथ कोई दुर्घटना होने पर होगा। हज यात्री अपने साथ सफर में स्टेंडर्ड साइज एवं वजन के दो सूटकेस और एक हैंड बैग का इस्तेमाल ही कर पाएंगे। इसका उल्लंघन करने पर यात्रा रोकी जा सकती है और जमा रकम भी जब्त की जा सकती है। हज हाउस में हाजी के साथ एक रिश्तेदार को ठहरने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed