फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अचानक मुरादाबाद न आ जाए सीएम योगी

अचानक मुरादाबाद न आ जाए सीएम योगी

Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अचानक मुरादाबाद न आ जाए सीएम योगी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

26 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अमरोहा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। मुख्यमंत्री अचानक मुरादाबाद भी पहुंच सकते हैं, इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी विभागों में विकास कार्यों से जुड़ी फाइलों को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि सीएम अचानक मुरादाबाद पहुंचे तो किसी तरह की फजीहत झेलनी न पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हसनपुर में कई कार्यक्रम हैं। रामलीला ग्राउंड में दो से चार बजे तक जनसभा है। इसके बाद नगर पालिका हसनपुर की समीक्षा करेंगे। शाम छह बजे से आठ बजे तक सैदनंगली में समस्याएं सुनेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएम योगी को अमरोहा हैलीकाप्टर से पहुंचना है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर मुरादाबाद जिला प्रशासन भी सतर्क है। मुरादाबाद मंडल मुख्यालय होने के नाते मुख्यमंत्री योगी औचक निरीक्षण पर भी आ सकते हैं। इसको लेकर कमिश्नर की ओर से सभी विभागों को अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर सभी विभागों के मुखिया विकास कार्यों से जुड़ी फाइलों को अपडेट करने में जुटे हैं। सोमवार को अधिकतर विभागों में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का रिकार्ड दुरुस्त करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed