फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पहले आओ पहले लगाओ फार्मूले से लग रही एआरवी

पहले आओ पहले लगाओ फार्मूले से लग रही एआरवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
पहले आओ पहले लगाओ फार्मूले से लग रही एआरवी
मुरादाबाद। एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में संकट खड़ा हो गया है। कुत्ते के काटने पर एआरवी लगवाने के लिए लोग भटक रहे हैं। मंडल के रामपुर, अमरोहा और बिजनौर से लोग मुरादाबाद जिला अस्पताल पहुंचने लगे हैं। वैक्सीन की खपत बढ़ने से जिला अस्पताल प्रशासन ने पहले आओ पहले लगाओ के फार्मूले पर वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। एक दिन में अधिकतम 50 इंजेक्शन जारी किए जा रहे हैं। 50 के बाद इमरजेंसी की स्थिति में इंजेक्शन जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक है। मंडल में एआरवी की सर्वाधिक खपत है। निजी अस्पतालों में एआरवी का एक इंजेक्शन 400 रुपये से महंगा है। कुत्ते के काटने पर पांच इंजेक्शन लगाए जाते हैं। सरकारी अस्पतालों में खपत की तुलना में सप्लाई नहीं है। जिससे अक्सर अस्पतालों में इसका संकट रहता है। पिछले एक सप्ताह से अमरोहा, रामपुर, बिजनौर से मरीज मुरादाबाद जिला अस्पताल पहुंचने लगे हैं। मुरादाबाद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी वैक्सीन की मारामारी है। मुरादाबाद के देहात के अलावा बाहरी जिलों से मरीजों के पहुंचने से खपत बढ़ी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में औसतन रोजाना 55 से 60 मरीज पहुंचते थे। लेकिन पिछले एक सप्ताह से ओपीडी में एआरवी लगवाने वालों की संख्या 100 से अधिक पहुंच रही है। अस्पताल प्रशासन ने पहले आओ पहले लगाओ का फार्मूला लागू कर दिया है। हालांकि, इसका लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। ओपीडी में रोजाना 50 इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। 50 की खपत पूरी होने के बाद इंजेक्शन नहीं लगाए जा रहे हैं। इससे मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अस्पताल पहुंचने वाले सभी मरीजों को इंजेक्शन लगाने पर जिला अस्पताल का कोटा भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- अस्पताल में अधिकतर लोग कुत्ते की दहशत से आते हैं। करीब 60 फीसदी लोगों को घरेलू कुत्ता नाखून मार देता है। कई ऐसे लोग भी आते हैं जिन्हें हफ्ते भर पहले कुत्ते ने काटा होता है। जबकि एआरवी 24 घंटे के अंदर लगानी होती है। ऐेसे लोगों को इंजेक्शन नहीं लगाए जा रहे हैं।
- डा. शकील अहमद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed