{"_id":"5ba6a972867a557ed0491f08","slug":"61537649010-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुके तार को भीगे बांस से उठाने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुके तार को भीगे बांस से उठाने से हुआ हादसा
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मझोला के जयंतीपुर में शुक्रवार देर रात ताजिये में आग हाईटेंशन तार को भीगे बांस से उठाने के कारण लगी थी। यह खुलासा विद्युत निगम के अधिकारियों की तकनीकी टीम ने जांच में किया है। तकनीकी अधिकारियों की टीम का कहना है कि मझोला बिजली घर से रामपुर जाने वाली 132 केवी की लाइन में भीगा बांस लगा दिया गया था। जिसकी वजह से ब्लास्ट हुआ और ताजिये में आग गई थी, इस हादसे में 37 लोग झुलस गए थे।
मुरादाबाद से रामपुर जाने वाली 132 केवी की बिजली लाइन जयंतीपुर मीना बाजार की घनी आबादी में छतों के ऊपर से होकर गुजरती है। शुक्रवार देर रात करुला के जयंतीपुर के पंचायती ताजिये का जुलूस ताहिर हुसैन के मकान के सामने से निकल रहा था। वहीं पर ताजिया निकालने के लिए लोगों ने बारिश में भीगे बांस से 132 केवी की लाइन (कंडक्टर) को उठा दिया था। 20 फीट ऊपर से गुजर रही इस लाइन से जैसे ही बांस टकराया, उसी समय तेज चिंगारी निकली। उस वक्त हल्की बारिश पड़ रही थी। इसकी वजह से तेजी से करंट दौड़ गया। जिससे ताजिये में आग लगी और ताजिए ले जा रहे 37 लोग करंट से बुरी तरह से झुलस गए। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता आईपी सिंह ने बताया कि 132 केवी की लाइन में भीगा हुआ बांस लगा दिया था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ था। उन्होंने इस मामले की जांच कराई है।