फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रसूले अकरम की सुन्नतों पर अमल कर बुराई से बचें मुसलमान

रसूले अकरम की सुन्नतों पर अमल कर बुराई से बचें मुसलमान

Tue, 18 Sep 2018 01:30 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
रसूले अकरम की सुन्नतों पर अमल कर बुराई से बचें मुसलमान
बिलारी। नगर के मोहल्ला ठाकुरान स्थित शहीदे आजम पार्क में चल रही शहीदाने कर्बला कांफ्रेंस में ठाकुरद्वारा से आए मौलाना अनीसुल कादरी ने कहा कि मुसलमान रसूले अकरम की सुन्नतों पर अमल करते हुए हर तरह की बुराई से बचें तथा कुरआने पाक की हिदायतों पर अमल करते हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत से सबक हासिल करें। उन्होंने कहा कि हजरत अली जैसे इंसाफ की वर्तमान दौर में जरूरत है ताकि किसी का हक मारने वाले और गलत काम करने वाले आगे न बढ़ पाएं। अन्य उलेमाओं ने मुसलमानों से कहा कि वह रोजा और नमाज की पाबंदी करें। कुरआने पाक की जो हिदायतें हैं उन्हें गंभीरता से समझें और उन पर अमल करें। कांफ्रेंस की शुरूआत तिलावते कलामे पाक से हुई। बाद में रसूले अकरम की शान में नात शरीफ पढ़ी गई। अंत में उलेमाओं और मुसलमानों ने मुल्क और कौम की तरक्की तथा शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। कांफ्रेंस आयोजन में अब्दुल वहीद रब्बानी, मकबूल हुसैन, कारी इरशाद, सैयद अजमल, हकीम सैयद तसद्दुक हुसैन, इदरीस फारूखी, मोहम्मद अहसान, कफील अहमद इदरीसी, हनीफ फारूखी, डा. मोहम्मद आरिफ आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed