फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सीवर की समस् या से भी जूझेगा नगर निगम

सीवर की समस् या से भी जूझेगा नगर निगम

Sat, 25 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सीवर की समस्
या से भी जूझेगा नगर निगम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महानगर केलोगों को पेयजल पाइपलाइन की तरह ही सीवर का दंश भी झेलना होगा। अभी सीवर डालते समय न तो नगर निगम ध्यान दे रहा है और न ही संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि। जिस चौड़ाई की सीवर लाइन डाली जा रही है, उससे होकर सीवर निकलना संभव ही नहीं है।
पीतल बस्ती क्षेत्र मेें पेयजल की जो भूमिगत लाइन लीकेज हुई है, वह मात्र तीन साल पहले डाली गई थी। जिस लाइन के पाइप 30 साल आराम से चलते और हैं और 60 साल तक खराब न होने की गारंटी होती है, वह मात्र दो साल में लीक होना किसी की समझ में नहंी आ रहा है। इससे स्पष्ट है कि पाइपों की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी। आलम यह है कि महानगर में जो पाइपलाइन 20 साल पहले डाली गई थी, उसकी गुणवत्ता अच्छी है और जो चार-पांच साल में डाली गई हैं, उनकेपाइप फटने और लीकेज की रोजाना शिकायत आ रही हैं। ठेकेदार पाइप डालकर भुगतान लेकर निकल गए, अब इसको नगर निगम को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यही हाल सीवर लाइन का होने वाला है। महानगर की कालोनियों में सीवर लाइन मात्र एक फीट की डाली जा रही है। करीब एक हजार परिवारों का सीवर एक फीट की लाइन से निकला संभव नहीं है। जलकल विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार पांच सौ परिवारों का सीवर निकालने के लिए दो फीट चौड़ाई का पाइप होना अनिवार्य है। उससे कम चौड़ाई होने पर सीवर ओवरफ्लो होता है। जल निगम सीवर लाइन को डालकर नगर निगम को सौंप देगा। उससे बाद रोजाना की परेशानी नगर निगम को झेलनी होगी। जल निगम के सीवर प्रोजेक्ट अफसर महेंद्र कुमार का कहना है कि एक फीट चौड़ाई का सीवर पाइप काफी होता है। बहाव ठीक होगा तो ओवरफ्लो होने की समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed