{"_id":"5b45219d4f1c1b05278b5cc5","slug":"61531257245-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों की रसोई से भरे गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों की रसोई से भरे गए सैंपल
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर महानगर के दो बड़े निजी अस्पतालों की रसोई की जांच की। दो अस्पतालों की रसोइयों में लाइसेंस की सेवा शर्तों का पालन होता हुआ नहीं मिला। इसके चलते दोनाें अस्पतालों को सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
महानगर के दो अस्पतालों के पास रसोई चलाने का लाइसेंस है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में रसोइयों पर छापामारी की। सीएफएसओ ने बताया कि दोनों रसोइयों में लाइसेंस के अनुसार नियमों का पालन होता हुआ नहीं मिला। इसके चलते दोनों अस्पतालों के लाइसेंस धारक को सुधार करने को नोटिस जारी किया गया है। इसके लिए एक सप्ताह में रसोई की व्यवस्था को लाइसेंस के अनुसार करके रिपोर्ट भेजनी होगी। इसके साथ ही एक अस्पताल की रसोई से वेजीटेबिल सॉस और दूसरे अस्पताल की रसोई से ही और कसूरी मेथी का सैंपल लेकर जांच को भेज दिया है।