{"_id":"5b451c0f4f1c1b05278b5ca1","slug":"61531255823-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में हो रहा था नाला निर्माण ... पार्षद ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में हो रहा था नाला निर्माण ... पार्षद ने रुकवाया
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
महानगर के वार्ड पांच में ठेकेदार द्वारा रात में कराए जा रहे नाला निर्माण को क्षेत्रीय पार्षद ने रुकवा दिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। पार्षद ने पुलिस को मौके पर बुलवा लिया। इस दौरान ठेकेदार मौके से भाग गया। पुलिस ने मजदूरों को नाला निर्माण बंद कराकर भगा दिया।
वार्ड पांच में मऊ गांव के पार्क के बराबर से जाकिर के मकान तक 34 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण कराया जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षद सरदार सुदेश कुमार ने इसकी शिकायत सोमवार को नगर आयुक्त से की थी। पार्षद का आरोप था कि नाले में मानकों के अनुसार निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। नाले की दीवारों में सरिया नहीं लग रहा है, जिससे वह बनने के साथ ही हिलनी शुरू हो गई हैं। नाले में सीमेंट से ज्यादा बालू लग रहा है। पार्षद की शिकायत पर नगर आयुक्त ने जेई की मौजूदगी में निर्माण कराने का आदेश दिया था। उसके बाद से ठेकेदार ने सोमवार और मंगलवार को दिनभर काम नहीं किया। मंगलवार रात में करीब 10 बजे ठेकेदार ने दर्जनों मजदूरों के साथ काम शुरू करा दिया। यह देखकर पार्षद भी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गया। पार्षद ने बताया कि ठेकेदार ने महिला मजदूरों को आगे करके धमकी देना शुरू कर दिया। इसके चलते मौके पर पुलिस बुला ली गई। पुलिस को देखते ही ठेकेदार भाग गया। पुलिस ने मजदूरों को मौके से भगा दिया है। पार्षद ने ठेकेदार की शिकायत बुधवार को नगर आयुक्त से करने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
...