{"_id":"5b43cb774f1c1bfb7e8b5358","slug":"61531169655-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों के हित की लड़ाई लड़ रहा है एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों के हित की लड़ाई लड़ रहा है एबीवीपी
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत का स्थापना दिवस सोमवार को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी इसमें प्रतिभाग किया। कार्यकर्ताओं ने स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को तिलक-चंदन लगाया और बैज लगाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने बच्चों को पढ़ाई के साथ देश सेवा की भावना मन में लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री महेश राठौर ने कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने परिषद की गतिविधियां और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कहा कि विद्यार्थियों को अपना पहले शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। इसके साथ ही यदि कोई देश विरोधी ताकत सिर उठाती है तो सड़क से लेकर संसद तक उसका विरोध करना चाहिए। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संगठन के सिद्घांत, ज्ञान, शील, एकता को अपनाकर भारत को फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पाल सिंह ने परिषद की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की स्थितियों की जानकारी दी। इस दौरान सतीश अरोड़ा, सचिन चौधरी, मेजर राजीव ढल, डॉ. मीनू मेहरोत्रा, रामप्रकाश यादव, चकित चौधरी, शिवा शर्मा आदि मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों का कार्यक्रम में पहुंचना चर्चा का विषय
स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पदाधिकारियों से ज्यादा इंटरमीडिएट विद्यालयों के छात्र थे। कार्यक्रम में 12 बजे तक विद्यार्थी पहुंच गए थे, जबकि उस समय तक स्कूलों की छुट्टी नहीं हुई थी। ऐसे में कार्यकर्ताओं के बीच ही बच्चों के स्कूल समय में पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री महेश राठौर ने कहा कि अन्य स्थानों पर विद्यार्थी परिषद का नौ जुलाई को स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में कक्षा नौ से ऊपर के सभी विद्यालय, डिग्री कालेज, पालीटेक्निक, इंजीनियरिंग संस्थानों में अलग-अलग हुआ है। यहां सामूहिक कार्यक्रम था। बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद आए थे।