फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फाइनल मुकाबले में मार्कंडेय क्लब ने लगान क्लब को 40 रनों से हराया

फाइनल मुकाबले में मार्कंडेय क्लब ने लगान क्लब को 40 रनों से हराया

Tue, 10 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में मार्कंडेय क्लब ने लगान क्लब को 40 रनों से हराया
बिलारी। नगर में सरकारी अस्पताल के निकट आईडिया खेल मैदान पर चल रहे अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार की शाम फाइनल मुकाबला खेला गया। सेमीफाइनल जीतकर आने वाली दो टीमें मार्कंडेय क्रिकेट क्लब और लगान क्रिकेट क्लब फाइनल मैच खेलने के लिए खेल मैदान में उतरीं। मार्कंडेय क्रिकेट क्लब के कप्तान सुबहान अली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मार्कंडेय क्लब की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 85 रन का स्कोर खड़ा किया। विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी लगान क्रिकेट क्लब की पूरी टीम नवें ओवर में मात्र 45 रन बनाकर आउट हो गई। ऐसी स्थिति में मार्कंडेय क्रिकेट क्लब ने टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 40 रनों के अंतर से जीत लिया। टूर्नांमेंट में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरूस्कार मार्कंडेय क्लब के कप्तान सुबहान अली को मिला। फाइनल मुकाबले में वसीम और इमरान ने अम्पायर, सोनू और जुनैद ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई। टूर्नामेंट आयोजन में तस्लीम अजहरी, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद असलम, किशन जावेद, इसरार हुसैन, साजिद और अरवाज का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed