फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विद्यार्थियों और कालेजों के पास अंतिम मौका

विद्यार्थियों और कालेजों के पास अंतिम मौका

Mon, 09 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों और कालेजों के पास अंतिम मौका
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से संचालित प्रवेश प्रक्रिया में नए पंजीकरण के लिए अंतिम मौका दिया है। इसमें जिन विद्यार्थियों ने अभी तक किसी संस्थान में पंजीकरण नहीं कराया है, वह नौ से 12 जुलाई तक विवि की वेबसाइट पर आनलाइन कर सकते हैं। सीट भरने के लिए जद्दोजहद कर रहे कालेजों भी इसका पूरा फायदा लेने की कोशिश कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय ने 16 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किए थे। उस वक्त किसी भी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी न होने की वजह से विद्यार्थियों ने पंजीकरण नहीं कराया था। विवि ने छात्रों की उदासीनता को देखते हुए दो बार पंजीकरण की तारीख बढ़ाई थी। दस जून को अंतिम तारीख तक कई अशासकीय कालेजों में सीटों के बराबर भी पंजीकरण नहीं हुए थे।
विज्ञापन


कालेजों में लगा रहे थे चक्कर
गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज की प्राचार्य डॉ. अंजना दास ने बताया कि सीसीटीवी की वजह से बड़ी संख्या में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। दूसरा कारण विवि की पंजीकरण प्रक्रिया के समय रमजान माह भी चल रहा था, जबकि गत वर्ष यह प्रक्रिया 20 जून के लगभग शुरू हुई थी। पंजीकरण की तारीख निकलने के बाद बड़ी संख्या में छात्राएं पंजीकरण कराने के लिए कालेज आ रही थीं। करीब 80 छात्राओं का मोबाइल नंबर लिखवा लिया था और विवि के निर्देशों का इंतजार करने की कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी प्रक्रिया से भ्रम
दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों को पहले विवि की वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण करना है और बाद में उसे कालेज में जमा करना है। इसके बाद ओटीपी भी दर्ज कराना है। प्रवेश की इतनी लंबी प्रक्रिया होने की वजह से विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति है। नए पंजीकरण से ज्यादा स्थिति नहीं सुधरेगी। 25 छात्राओं के मोबाइल नंबर लिखे हुए थे, उन्हें पंजीकरण कराने के लिए काल किया जा रहा है।


हिंदू कालेज
कक्षा प्रवेश सीट
बीए 1283 1440
बीएससी गणित 850 960
बीएससी बायो 560 560
बीकॉम 960 960


केजीके कालेज
कक्षा प्रवेश सीट
बीए 705 1040
बीएससी गणित 135 640
बीएससी बायो 112 160
बीकॉम 75 240

दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय
कक्षा प्रवेश सीट
बीए 350 550
बीएससी 105 140

एमएच कालेज
कक्षा प्रवेश सीट
बीए 335 400


गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज
कक्षा प्रवेश सीट
बीए 330 960
बीएससी 52 160

वर्जन...
स्नातक के पुन: पंजीकरण के लिए हमारे पास निर्देश नहीं आए हैं। पांच फीसदी सीटें रिक्त हैं, जिन पर हम बीए और बीएससी गणित की तीसरी मेरिट के अलावा प्राप्तांक की समस्या वाले छात्रों को प्रवेश देंगे। स्नातक के सभी कक्षाओं के द्वितीय व तृतीय वर्ष के अलावा परास्नातक प्रथम और अंतिम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी।
डॉ. आरके बंसल, प्राचार्य, हिंदू कालेज।

वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नौ से 12 जुलाई तक स्नातक वाले विद्यार्थी पुन: पंजीकरण कर सकते हैं। उनके लिए यह अंतिम मौका है।
प्रो. एनएन पांडेय, प्रवेश समन्वयक, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed