फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   साफ गन्ना सप्लाई करने वाले किसान पुरस्कृत

साफ गन्ना सप्लाई करने वाले किसान पुरस्कृत

Thu, 31 May 2018 02:07 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
साफ गन्ना सप्लाई करने वाले किसान पुरस्कृत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चीनी मिलों पर साफ गन्ना सप्लाई करने वाले किसानों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। गन्ना विभाग की सहमति के बाद मिल प्रबंधन ने सत्र केप्रारंभ में साफ गन्ना सप्लाई करने वाले किसानों को पुरस्कृत करने की घोषणा की थी।
चीनी मिलों पर अक्सर किसान पत्ती युक्त गन्ना सप्लाई कर देने हैं। इससे रिकवरी में कमी आती है। इसकेचलते गन्ना विभाग की सहमति के बाद सत्र के प्रारंभ में ऐसे किसानों को सम्मानित करने की घोषणा की थी। जो सबसे ज्यादा साफ गन्ना सप्लाई करेगा, उसको पुरस्कृत किया जाएगा। किसानों की संख्या ज्यादा होने के कारण विजेताओं का निर्णय लाटरी से किया गया।
विज्ञापन

अगवानपुर मिल के जीएम चौधरी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पहला पुरस्कार मोटर साइकिल मौरा गांव के किसान सतीश कुमार को, दूसरा पुरस्कार फ्रिज कुचावली गांव के आदित्यवीर को, तीसरा पुरस्कार एलसीडी छज्जूपुरा के धर्मपाल सिंह को दिया गया। चौथे स्थान पर किशनपुर के महिपाल सिंह ने कूलर मिला। नजराना गांव के नत्थू सिंह, पचोकरा के नदीम अहमद व निपेंद्र सिंह, चक गांव के सचिन कुमार और किशनपुर के पप्पू सिंह को पेड स्टल फेन दिए गए। किसनपुर केसुखवीर और अगवानपुर के सलीम को मोबाइल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed