{"_id":"596fc6a44f1c1bc1138b456e","slug":"61500497572-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब नवाज एक्सप्रेस का एसी खराब, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब नवाज एक्सप्रेस का एसी खराब, हंगामा
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गरीब नवाज एक्सप्रेस का एसी बीच रास्ते में खराब हो गया। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर गुस्साए यात्रियों ने हंगामा किया। साथ ही चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोके रखा। यहां ट्रेन पैंतालीस मिनट तक खड़ी रही। किसी तरह यात्रियों को समझा-बुझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। हापुड़ में ट्रेन को अटेंड किया गया, लेकिन यात्रियों की समस्या बरकरार रही।
बुधवार को गरीब नवाज एक्सप्रेस किशनगंज से अजमेर जा रही थी। ट्रेन के बी वन कोच का एसी खराब हो गया था। शिकायत करने पर एसी की खराबी सही नहीं हुई। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेन आगे बढ़ी तो यात्रियाें ने चेनपुलिंग कर रोक दिया। करीब पौन घंटे तक हंगामा चलता रहा। रेल अधिकारियों ने हापुड़ में खराबी सही कराने का आश्वासन देकर यात्रियों को शांत कराया। तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ सकी। लेकिन हापुड़ में भी ट्रेन की खराबी सही नहीं हो सकी।