फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दिव्यांग दीपक ने गोल्ड जीतकर किया नाम रोशन

दिव्यांग दीपक ने गोल्ड जीतकर किया नाम रोशन

Wed, 14 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग दीपक ने गोल्ड जीतकर किया नाम रोशन
दिव्यांग दीपक ने गोल्ड जीतकर किया नाम रोशन
विज्ञापन

क्रासर-
डीएम ने किया सम्मानित, दिव्यांगों की नेशनल प्रतियोगिता में जीता पदक
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
स्पेशल ओलंपिक भारत तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय खेलों का आयोजन जेएमडी प्राइवेट लिमिटेड रायसन, गांधी नगर, गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 29 राज्यों से 680 दिव्यांगों ने प्रतिभाग किया। जिसमें ‘सोसायटी फॉर इंसटीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च एण्ड हेल्थ (आस स्पेशल स्कूल) अमरोहा के 2 मानसिक दिव्यांग छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण व रजत पदक जीते। दीपक ने 400 मीटर की रिले में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया और 200 मीटर की दौड़ में भी रजत पदक प्राप्त कर जिले को एक नई पहचान दी।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मंगलवार को स्वर्ण पदक प्राप्त दीपक को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि मानसिक दिव्यांग स्पेशल बच्चों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद-अमरोहा का नाम रोशन किया है साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक, जो दुबई में प्रस्तावित है, में प्रतिभाग करें और विजय होकर जनपद-अमरोहा तथा भारत देश का नाम रोशन करें। यहां प्रबंधक डा. नसीम अहमद समेत स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed